Dilip Buildcon Ltd शेयर नवीनतम अपडेट: कंपनी को मिला 5000 Cr. का ऑर्डर।

26 November 2025. By-Kaushik
दिलीप बिल्डकौन लिमिटेड भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है।दिलीप बिल्डकौन सड़क, मेट्रो ,सोलर और माइनिंग जैसे इन्फ्रा सेक्टर में काम करती हैं। हाल ही में कंपनी ने कई बड़े प्रोजेक्ट जीते हैं। कंपनी का मार्केट कैप 7000 cr का है और कंपनी लंबी अवधि के प्रोजेक्ट में सक्रिय हैं।आज इस ब्लॉग में जानेंगे कंपनी के नवीनतम अपडेट ।
1.Nalco कंपनी की तरफसे मिला 5000 cr. ऑर्डर
दिलीप बिल्डकौन कंपनी ने Nalco कंपनी से सब से कम बोली लगाकर माइनिंग का 5000 cr का ऑर्डर हसिल किया है। ये 25 साल का कॉन्ट्रेक्ट है ,जिसमें माइन डेवलपमेंट , ओ ऐलसीसी और संबद्ध सुविधाओं का निर्माण शामिल हैं। कुल माइनिंग 84 टन है। ये डील से कंपनी की राजस्व मजबूत होगी।
2. गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट का 1504 cr ऑर्डर के लिए लगाई सबसे कम बोली
कंपनी की ज्वाइंट वेंचर डी बी एल रणजीत बिल्डकॉन लिमिटेड (RBL) ने गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए सब से कम बोली लगाई है।ये प्रोजेक्ट 1504 cr का है और मेट्रो के इनिशियल सेक्शन को कवर करता हैं । इससे कंपनी की अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफ़ोलियो मजबूत हो जायेगी।वर्तमान में मेट्रो प्रोजेक्ट की डिमांड बड़ी है यह जीत दिलीप बिल्डकौन को हरियाणा सरकार के साथ नई साथेदारी का मौका देंगी।
3.केरल सोलर प्रोजेक्ट :1115 का नया ऑर्डर
दिलीप बील्डकौन की ज्वाइंट वेंचर डीबीएल – ए पी एम पी (74% dbl होल्डिंग) ने केरल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलेपमेंट से 1115 cr का सोलर प्रोजेक्ट जीता है। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी की एंट्री स्ट्रेटजिक है क्योंकि भारत सरकार ग्रीन एनर्जी को जोर दे रही है। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण अनुकूल विकास को बढ़ावा देगा और कंपनी का पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करेगा।
4.Bsnl से 2631 करोड़ का वर्क ऑर्डर
कंसोटियम के जरिये कंपनी को BSNL की तरफ से 2631 करोड वर्क ऑर्डर मिला है। इसके अलावा कंपनी को टू लेन टर्नेल का 1341 करोड़ का ओर्डर भी मिला है। ये ऑर्डर कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर के हाइवे और टर्नल सेगमेंट को मजबूत करेंगे। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026 में अबतक 5665 करोड़ के नए आर्डर हासिल किए है और कंपनी का सालाना लक्ष्य 15000 करोड़ का है ।
5. सब्सिडियरी स्टैक ट्रांसफर और फ्रॉड अलर्ट निवेशकों के लिए सावधानी
कंपनी ने अपनी दो wholy owned सब्सिडियरी में 24.99% इक्विटी स्टैक अल्फा अल्टरनेटिव होल्डिंग प्राईवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया हैं । यह लॉन्ग टर्म पार्टनरशीप का हिस्सा हैं। कंपनी ने साथ मे फर्जी ई मैल के खिलाफ एलर्ट जारी किया है, जहां बैंक डिटेल्स मांगे जा रहे है । निवेशक सतर्क रहे । बोर्ड मीटिंग 29 जुलाई 2025 को हुई , जहा फाइनेंशियल अपडेट पर चर्चा हुईं।आईपीएफ के लिए अनक्लेमर्ड डिविडेंड का नोटिस भी जारी किया।ये कदम कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करते हैं ।
कूल मिलाकर दिलीप बिल्डकौन की हाल की उपलब्धियां कंपनी को ग्रोथ ट्रैक पर ला रही है। नए प्रॉजेक्ट के कंपनी का राजस्व बढ़ेगा , मार्केट वालीटिनिटी पर ध्यान दे।निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले ।
DISCLAIMER: यह वेबसाइट केवल समान्य जानकारी के लिए है।इस में दी गई जानकारी को निवेश सलाह ना समझे। बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता हैं , इसलिए निवेश से पहले अपने financial adviser की सलाह जरूर ले। हम जानकारी की पूर्णता और सटीकता गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।